{"_id":"e87aca0d1348b5d6ce62826c874cafdd","slug":"constable-s-wife-jumped-in-front-of-metro-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार की पत्नी मेट्रो ट्रेन के सामने कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार की पत्नी मेट्रो ट्रेन के सामने कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Apr 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की पत्नी ने रविवार सुबह हौज खास मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद महिला को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। उसे जख्मी हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
महिला की पहचान इंद्राणी (40) के रूप में हुई। उसके पति दिल्ली पुलिस के रिजर्व बटालियन मालवीय नगर में हवलदार हैं। उनके दो बच्चे हैं। अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी डिप्रेशन की मरीज है और किसी परिचित से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई है। रेलवे पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:15 बजे पुलिस को हौजखास मेट्रो स्टेशन पर हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने महिला के छलांग लगाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को उपचार के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। महिला अकेली आई थी और जहांगीरपुरी जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। ट्रेन के आते ही वह ट्रैक पर कूद गई।