फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constable had to interrupt people drinking alcohol in car In Delhi

Delhi: कार में शराब पी रहे लोगों को टोकना हवलदार को पड़ा भारी, आरोपियों ने की पिटाई वर्दी उतरवाने की दी धमकी

Tue, 15 Aug 2023 01:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 01:53 AM IST
सार

हवलदार ने उन्हें खुलेआम शराब पीने से मना किया। ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरि सिंह बताया। उसने कहा कि वह छावला गांव का रहने वाला है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

विज्ञापन
constable had to interrupt people drinking alcohol in car In Delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के छावला इलाके में कार में शराब पी रहे लोगों को टोकना एक हवलदार को भारी पड़ गया। एक महिला समेत तीन लोगों ने पहले हवलदार को वर्दी उतरवाने की धमकी दी फिर विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित हवलदार ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हवलदार के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि छावला थाने में तैनात हवलदार नवीन 12 अगस्त की रात 9.30 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए छावला गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल के पास एक कार खड़ी देखी। पास जाने पर उसने कार में एक महिला समेत तीन लोगों को शराब पीते देखा। हवलदार ने उन्हें खुलेआम शराब पीने से मना किया। ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हरि सिंह बताया। उसने कहा कि वह छावला गांव का रहने वाला है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। उसके बाद तीनों बाहर निकलकर हवलदार के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन


किसी तरह से उनसे बचकर नवीन अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे और 112 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तीनों नशे में लग रहे थे। पुलिस ने राव तुलाराम अस्पताल में तीनों आरोपियों का मेडिकल करवाया। अन्य दो आरोपियों की पहचान सोनू और पुष्पा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed