फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constable ends life by jumping in front of train

दिल्लीः ट्रेन के सामने कूदकर हवलदार ने दी जान, ड्यूटी से लौट रहा था घर

Mon, 03 Feb 2020 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
constable ends life by jumping in front of train
योगेंद्र माथुर - फोटो : अमर उजाला

मुंडका अंडरपास के नजदीक दिल्ली पुलिस के हवलदार योगेंद्र माथुर (30) ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। हवलदार की कार घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कराला गांव निवासी योगेंद्र माथुर वर्ष 2013 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। परिवार में पिता जयप्रकाश माथुर, पत्नी और एक बच्चा हैं। वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात था। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस को ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। इस पर मुंडका, कंझावला, प्रेम नगर और सराय रोहिल्ला रेलवे थाने की पुलिस पहुंच गई। जांच रेलवे पुलिस ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि योगेंद्र ने कार खड़ी करने के बाद ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दी है। वह काफी दिन से मेडिकल छुट्टी पर था। दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था। रात में ड्यूटी के बाद वह सुबह घर लौट रहा था।

ड्रोन उड़ा रहे तीन युवकों को दबोचा
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने ड्रोन उड़ाते हुए तीन युवकों को पकड़कर चितरंजन पार्क थाना पुलिस को सौंप दिया है। उनके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रेटर कैलाश स्थित सावित्री सिनेमा के पास मौजूद पीसीआर कर्मियों ने ई ब्लॉक के पास एक ड्रोन उड़ते देखा। हवलदार देवेंद्र और मोहित ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी और इसे उड़ाने वाले की तलाश में जुट गए।


ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 स्थित एक मकान से रिमोट के जरिये ड्रोन उड़ा रहे कालकाजी निवासी ऋषभ (22), मोहित (23) और ग्रेटर कैलाश निवासी प्रयास (22) को पकड़ा गया। इनके पास से ड्रोन और रिमोट को कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed