{"_id":"641f23e5877240c68c0f5a93","slug":"constable-died-due-to-bullet-in-suspicious-condition-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हवलदार की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, तीसरी बटालियन में था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हवलदार की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, तीसरी बटालियन में था तैनात
Sat, 25 Mar 2023 10:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:10 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त अभय सिंह के रूप में हुई है। वह मूलत: झुंझुनू के निवासी थे और फिलहाल अपने परिवार के साथ पालम इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
विकासपुरी इलाके में स्थित दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के मुख्यालय में तैनात एक हवलदार की संदिग्ध हालत में सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर आई पुलिस को पास ही में हवलदार की एमपी-5 गन पड़ी मिली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल का कहना है कि हवलदार ने खुदकुशी की है या फिर दुर्घटनावश चली गोली चली है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त अभय सिंह के रूप में हुई है। वह मूलत: झुंझुनू के निवासी थे और फिलहाल अपने परिवार के साथ पालम इलाके में रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे परिसर में हवलदार को गोली लगने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, सहकर्मियों उन्हें पास के अस्पताल में ले जा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सीने में गोली लगी थी। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस का कहना है कि अभी हवलदार के खुदकुशी करने की बात कहना जल्दबाजी होगी। परिवार वालों ने भी खुदकुशी के किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन