फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constable caught red handed taking bribe started pretending to have a heart attack

Delhi: रिश्वत लेते रंगे हाथों गया था पकड़ा, हवलदार करने लगा हार्ट अटैक का नाटक; डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 11:14 PM IST
सार

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हवलदार एक व्यक्ति को अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाने पर परेशान कर रहा था। वह कार्रवाई की धमकी देकर उससे 75 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था।

विज्ञापन
constable caught red handed taking bribe started pretending to have a heart attack
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

दिल्ली के बुराड़ी थाने में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हवलदार सुरेंद्र को बुधवार विजिलेंस टीम ने औपचारिक तौर से गिरफ्तार कर लिया। 27 जून को पकड़े जाने के समय हवलदार ने हृदयघात का नाटक किया था। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को डिस्चार्ज करते समय डॉक्टरों ने उसके ठीक होने की बात विजिलेंस को बताई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया ,जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में पहले ही बुराड़ी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हवलदार एक व्यक्ति को अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाने पर परेशान कर रहा था। वह कार्रवाई की धमकी देकर उससे 75 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने विजिलेंस टीम से शिकायत की। इसके बाद योजना बनाकर आरोपी हवलदार को 27 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में हवलदार के साथ थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे भी लाइन हाजिर कर दिय गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed