फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Constable beheaded for refusing to abuse in Delhi

Delhi: गाली देने से मना करने पर हवलदार का सिर फोड़ा, खून निकलता देख आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 17 Aug 2023 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

हवलदार के दोस्तों ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। हां प्राथमिक उपचार के बाद हवलदार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हवलदार के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Constable beheaded for refusing to abuse in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने दिल्ली पुलिस के हवलदार पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। बोतल लगने से हवलदार का सिर फट गया। हवलदार के दोस्तों ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। हां प्राथमिक उपचार के बाद हवलदार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हवलदार के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घायल हवलदार की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। वह सपरिवार कस्तुरबा नगर शाहदरा में रहते हैं। चरणजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 15 अगस्त की देर रात करीब 1 बजे वह अपने घर के बाहर दो दोस्तों सूरज और रोशन के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सोनू शराब के नशे में वहां आया और पुरानी बातों को लेकर उसे गाली देने लगा। मना करने पर आरोपी हाथापाई करने लगा। हाथापाई के दौरान उसने हाथ में लिए शराब की बोतल चरणजीत सिंह के सिर पर हमला कर दिया। बोतल लगने से हवलदार के सिर से खून निकलने लगा। खून निकलता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


दोस्तों ने चरणजीत को पास के अस्पताल लेकर गए। जहां से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे लेकिन दर्द की वजह से हवलदार ने बाद में बयान देने की बात कही। इलाज करवाने के बाद अगले दिन हवलदार विवेक विहार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed