फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constable beaten wife in noida

सिपाही ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
constable beaten wife in noida
demo pic

दहेज में स्कॉर्पियो और नकदी की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी सिपाही व उसके परिजन ने महिला से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिपाही, उसके परिवार की दो महिलाओं समेत चार पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दहेज उत्पीड़न में नामजद किए गए सिपाही पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने गत माह तेजाब हमले का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में महिला ने सिपाही से समझौता कर शिकायत वापस ले ली थी। 
विज्ञापन

      
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली के चिटहेरा गांव में 10 दिसंबर 2013 को बुद्ध प्रकाश के बेटे संदीप की शादी रुपवास निवासी देवेंद्र की बेटी रीति के साथ हुई थी। संदीप यूपी पुलिस में सिपाही है। इन दिनों वह मुजफ्फरनगर में तैनात है। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद से ही संदीप व अन्य परिजन दहेज में स्कॉर्पियो और नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर  
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को संदीप व अन्य परिजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल विवाहिता किसी तरह से मायके रूपवास पहुंची  और मायके वालों को पूरे मामले की जानकारी दी। रीता के परिजनों ने घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। 


पीड़िता ने कोतवाली में पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगी है। आरोपी संदीप पूर्व में पड़ोस की महिला पर तेजाब फेंकने का आरोप लगा था और रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। फैसला होने के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया था।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed