फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress worker angry over rahul gandhi resignation attempt to suicide outside congress office delhi

राहुल गांधी के इस्तीफे से नाराज कार्यकर्ता ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 02 Jul 2019 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
congress worker angry over rahul gandhi resignation attempt to suicide outside congress office delhi
कांग्रेस कार्यकर्ता का आत्महत्या का प्रयास - फोटो : ani

अपने पद से इस्तीफा देने की जिद पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के लिए आज एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया।

विज्ञापन


उसका कहना है कि, 'राहुल गांधी को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए नहीं तो मैं फांसी लगा लूंगा।' बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की करारी शिकस्त की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।
विज्ञापन


राहुल की पेशकश के बाद से ही पार्टी के अन्य पदों पर आसीन कई नेताओं ने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से राहुल को मनाने में लगे हैं लेकिन राहुल अपनी बात पर अड़े  हैं कि अब वो कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कमेटी भंग करने के खिलाफ पार्टी में घमासान जारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद पर बने रहने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अनशन करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के समीप प्रदेश के नेता अनशन शुरू करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के खिलाफ अनशन करेंगे। राहुल के इस्तीफे की पेशकश ने पार्टी वर्करों को विचलित कर दिया है। यह कांग्रेस नेताओं के लिए अकल्पनीय, असहनीय है।

कमेटी भंग करने के खिलाफ पार्टी में घमासान जारी 

उधर, प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक कमेटी को भंग करने के खिलाफ अभी भी घमासान मचा हुआ है। प्रदेश नेतृत्व के करीबियों का तो यहां तक कहना है कि प्रदेश प्रभारी पीसी चाको को हम जानते तक नहीं है। चाको को वह अपना प्रदेश प्रभारी तक मानने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं ब्लॉक के बाद अब जिला पदाधिकारियों को भी भंग करने की चर्चा उठने लगी है।

उधर, विरोधी खेमे का कहना है कि विधानसभा नजदीक है। अगर हम संगठन को ही मजबूती नहीं देंगे तो चुनाव जीतना मुश्किल है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में नई शुरुआत करना फायदे का सौदा नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 280 ब्लॉक समिति को भंग कर दिया था।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने इस आदेश को मानने से इंकार करते हुए कहा कि केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सहमति के बगैर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व यह निर्णय नहीं ले सकती। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भी आलाकमान को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed