फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress will open front against Modi government today in ramlila maidan

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की रैली आज, राहुल की वापसी के लिए उठेंगे स्वर

Sat, 14 Dec 2019 12:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Congress will open front against Modi government today in ramlila maidan
रामलीला मैदान में राहुल गांधी का कटआउट - फोटो : Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान से आवाज बुलंद करने जा रही है। भारत बचाओ रैली के माध्यम से कांग्रेस केंद्र पर हमला करेगी। वहीं, एक बार फिर राहुल की बतौर पार्टी अध्यक्ष पद पर वापसी के स्वर भी सुनाई दे सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी की पहली बड़ी रैली है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रैली के ठीक पहले जिस तरह भाजपा ने राहुल को घेरने की कोशिश की, उससे साफ है कि शनिवार को कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल का रुख भी आक्रामक रहेगा। कांग्रेस आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरेगी। नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा के साथ ही पश्चिम बंगाल और केरल में इसे लागू न करने के फैसले से यह मुद्दा भी कांग्रेस के एजेंडे में शामिल हो गया है। शुक्रवार से ही राज्यों से नेता कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावासों के सामने भी होंगे प्रदर्शन
बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने शनिवार को दुनियाभर में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आईओसी के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा, ‘विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोग देश के हालात को लेकर चिंतित हैं। 

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में पहुंच चुकी है। विदेश में बसे भारतीय मूल के लोग इन सब मुद्दों पर भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।’ वशिष्ठ के मुताबिक, आईओसी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, सऊदी अरब और ओमान में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के बाहर होने वाले प्रदर्शन की निगरानी करेंगे। 

आज बंद रहेंगे रामलीला मैदान की ओर जाने वाले कई मार्ग

रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की रैली की वजह से पुरानी दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते से बचकर चलने की अपील की है और उन्हें वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
ट्रैफिक के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि रैली में काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए पुरानी दिल्ली व रामलीला मैदान के आसपास की कुछ सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। कुछ मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 

इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद 
-रंजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा से गुरुनानक चौक तक। 
-विवेकानंद मार्ग (आने-जाने वाले दोनों रास्ते)।
-जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक)।
-कमला मार्केट गोलचक्कर से गुरुनानक चौक।
-चमनलाल मार्ग नजदीक वीआईपी गेट।
-पहाड़गंज चौक से अजमेरी गेट की तरफ।

इन रास्तों पर कामर्शियल वाहनों को जाने की अनुमति नहीं 
-जवाहरलाल नेहरू मार्ग से दिल्ली गेट और राजघाट तक।
-गुरुनानक चौक से अजमेरी गेट। 
-कमला मार्केट गोल चक्कर से हमदर्द तक।
-डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड लालबत्ती से कमला मार्केट की तरफ।
-अजमेरी गेट से हमदर्द चौक तक।
-मीरदर्द से तुर्कमान गेट तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed