फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress wants to be the kingmaker of Delhi Government making this T20 plan

दिल्ली की सत्ता का 'किंगमेकर' बनना चाहती है कांग्रेस, बना रही ये T20 प्लान

Sun, 05 Jan 2020 07:23 PM IST
अवधेश कुमार अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 05 Jan 2020 07:23 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र और झारखंड की तर्ज पर अपनी भूमिका सरकार में लाकर जनता के करीब पहुंचने की तैयारी में पार्टी 
  • कांग्रेस ने दिल्ली की 20 सीटों की पहचान की जहां उसे मिल सकता है मौका 

विज्ञापन
Congress wants to be the kingmaker of Delhi Government making this T20 plan
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्पेशल T20  प्लान बना रही है। इस रणनीति के तहत वह दिल्ली की उन 20 सीटों पर अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी जिन पर उसकी जीत की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं। पार्टी की रणनीति है कि अगर वह लगभग 15 सीटों पर भी जीत हासिल कर लेती है तो दिल्ली में बनने वाली अगली सरकार की चाबी उसके हाथ में होगी। 
विज्ञापन


पार्टी ने इसके लिए उन सीटों का चयन भी किया है जिन पर उसके जीत की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं। इनमें मुस्लिम मतदाताओं की बहुलता वाली सीटों के अलावा वे सीटें भी शामिल हैं जिनमें झुग्गी-झोपड़ी वाले लोग अधिक संख्या में रहते हैं। इसके अलावा इस टारगेट में वे सीटें भी शामिल हैं जहां पार्टी के विभिन्न शीर्ष नेताओं की पकड़ बेहतर बताई जाती हैं।        
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी को इस बात का एहसास है कि वह आज की स्थिति में अकेले दम पर सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। इस परिस्थिति में उसने अपने लिए सबसे 'बेहतर विकल्प' की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस की रणनीति है कि वह सत्ता में भले ही न आए, लेकिन ऐसी स्थिति अवश्य बना दे जिससे कि दिल्ली की अगली सरकार उसके बिना न बन सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह चुनाव बाद की परिस्थिति महाराष्ट्र की तरह की बन सकती है जहां सरकार उसके बिना नहीं बन पाएगी। पार्टी की रणनीति है कि ऐसी स्थिति में जनता के लिए बेहतर काम करके वह लोगों के बीच दोबारा वापसी कर सकती है।  

बीजेपी के पास डेडीकेटेड वोट बैंक

दरअसल, कांग्रेस का आकलन है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का एक 'डेडीकेटेड वोट बैंक' है। पिछले चुनावों के आधार पर समझें तो बीजेपी का मत प्रतिशत न्यूनतम 32 फीसदी के आसपास रह सकता है और इस तरह वह लगभग एक तिहाई वोटबैंक अपने साथ ले जा सकती है। 

वहीं, लोकसभा चुनाव के दौरान एक बड़ा वोटबैंक कांग्रेस के पास वापस आया है। उम्मीद है कि इस वोटबैंक के वापस आने के साथ ही आम आदमी पार्टी के मत फीसद और सीटों की संख्या में भी गिरावट आएगी। आप का यह नुकसान सीधे तौर पर कांग्रेस को लाभ की स्थिति में पहुंचाएगा। अगर यह लाभ विधानसभा की 15 सीटों में तब्दील हो जाता है तो अगली सरकार उसके बिना बनना मुश्किल हो सकता है।

 

इन सीटों पर रहेगा दांव

कांग्रेस जिन 20 सीटों को अपनी प्रमुखता में रखना चाहती है उनमें मुस्लिम बहुल और झुग्गी-झोपड़ी बहुल मतदाताओं वाली सीटें प्रमुख हैं। इन सीटों में माटिया महल, बल्ली मारान, ओखला, सीलमपुर, बाबरपुर, मुस्तफाबाद, तुगलकाबाद, सुल्तान पुर माजरा, मंगोलपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, बुरारी, तिमार पुर, बादली, सदर बाजार, अंबेडकर नगर, कालकाजी, विश्वास नगर, गांधी नगर और सीमापुरी प्रमुख हैं। इनके अलावा भी पार्टी उन सीटों पर दांव लगाने की तैयारी में है जहां उनके सबसे मजबूत पकड़ वाले नेता प्रभावी रहे हैं।

मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों को ही मौका

पार्टी के मुताबिक इन सीटों पर वह इन सीटों पर ऐसे ही उम्मीदवारों को मौका देगी जिनकी जीत की संभावनाएं और ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर होगा। इनमें स्थानीय उम्मीदवारों के साथ मजबूत पूर्वांचली नेताओं और स्टार छवि के नेताओं को उतारा जा सकता है। पार्टी ऐसे चेहरों की तलाश में गंभीरता से काम कर रही है जो उसे इस T20 के प्लान में जीत दिला सकें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed