{"_id":"59fb23ec4f1c1b86698b9067","slug":"congress-to-celebrate-black-day-on-november-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी : 8 नवंबर को काला दिवस मनाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी : 8 नवंबर को काला दिवस मनाएगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर आठ नवंबर को काला दिवस मनाएगी। कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में कनॉट प्लेस में मानव शृंखला बनाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर इसमें शामिल होंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षकों की बैठक में निर्णय लिया गया। अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी व जीएसटी के गलत फैसलों के कारण सबसे ज्यादा लोग दिल्ली में प्रभावित हुए।
विज्ञापन
पहले तो नोटबंदी ने गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ी जिसके कारण न सिर्फ दिल्ली में लाखों लोग बेरोजगार हुए, बल्कि इनको दिल्ली से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं अब जीएसटी ने छोटे-छोटे उद्योग धंधा करने वाले व्यापारियों की कमर तोड़ दी और उनके साथ गरीब मजदूर भी बेरोजगार हो गए। इसके अलावा आम लोगों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन