फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress supporter protesting at Rajnath Singh home

कांग्रसियों ने राजनाथ के घर जाकर लगाए नारे

Fri, 27 Dec 2013 11:02 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
Congress supporter protesting at Rajnath Singh home

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आवास अशोक रोड पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस के रोकने पर नारेबाजी करने वाले प्रदर्शनकारी वापस चले गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अब तक चार्ज नहीं लेने के कारण प्रदर्शन में अरविंदर सिंह लवली शामिल नहीं थे।

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ओनिका महरोत्रा, सेवादल के अध्यक्ष दिनेश्वर त्यागी, एनएसयूआई के अध्यक्ष अंकित डेडा की अगुवाई में आए प्रदर्शनकारियों ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने इन्हें गोल डाकखाने के पास बेरिकेट लगाकर आगे बढ़ने से रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में बाबू बोखोरिया और पुरुषोत्तम सोलंकी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। नेताओं ने कई अन्य भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के मुद्दे गिनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed