{"_id":"5e4af2858ebc3ef28c6629bd","slug":"congress-state-president-name-will-be-announced-soon-command-can-be-handed-over-to-young-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम की जल्द होगी घोषणा, युवा नेता को सौंपी जा सकती है कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम की जल्द होगी घोषणा, युवा नेता को सौंपी जा सकती है कमान
Tue, 18 Feb 2020 01:37 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान किसी युवा नेता के हाथ में सौंपी जाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर चर्चाएं लगातार चल रही हैं। शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली कांग्रेस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, लेकिन कार्यभार न संभालने की वजह से भी प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।
विज्ञापन
चुनाव से महज कुछ दिन पहले ही पार्टी ने सुभाष चोपड़ा को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। इसका असर कहीं न कहीं चुनाव पर भी पड़ा। विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखने के बाद कांग्रेस दिल्ली में फूंक-फूंककर कदम रख रही है, ताकि पार्टी को नए सिरे से सशक्त रूप में पेश किया जा सके। चांदनी चौक से पूर्व विधायक अलका लांबा ने कहा कि पार्टी नए सिरे से आगे बढ़ेगी। बेशक विधानसभा में पार्टी का एक भी विधायक या दिल्ली का सांसद नहीं है, लेकिन किसी भी मुद्दे पर पार्टी विरोध जताने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
अलका लांबा को दी जा रहीं बधाइयां
सोमवार को सोशल मीडिया पर चांदनी चौक से पूर्व विधायक अलका लांबा को बधाइयां देने का सिलसिला चला। सूत्रों का कहना है कि सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद नाम भी लगभग तय हो चुका है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इससे पहले भी शीला दीक्षित के निधन के बाद कई महीनों तक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली रह गया था, जिसका पार्टी का खामियाजा भुगतना पड़ा था।
विज्ञापन