फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress staged a 'Matka Phod' protest against the water crisis

Delhi NCR News: पानी संकट के विरोध में कांग्रेस ने किया मटकाफोड़ प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ती पानी की किल्लत के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न ब्लॉकों में मटकाफोड़ प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और दिल्ली सरकार पर जल संकट के समाधान में विफल रहने का आरोप लगाया।
बुराड़ी स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार गरीबों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि कई इलाकों में बिजली कटौती और सफाई व्यवस्था की समस्याएं भी बनी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि गरीबों के घरों पर कार्रवाई, पानी की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसी परिस्थितियां लोगों को राजधानी छोड़ने के लिए मजबूर कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कई गरीब बस्तियों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है और दिल्ली सरकार पड़ोसी भाजपा-शासित राज्यों से राजधानी की जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने में विफल रही है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी, नरेंद्र सोनी, नारायण दत्त, प्रदीप राणा, श्याम सिसौदिया, राजन पांडे, खेमचंद सैनी, विनय त्यागी, अनिल बंसीवाल समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed