फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress spokesman Randeep Surjewala attack on delhi chief minister Arvind Kejriwal

माफी मांगने पर कांग्रेस का कटाक्ष, नाम ‘अरविंद सॉरी केजरीवाल’ रख लें सीएम

Tue, 20 Mar 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Congress spokesman Randeep Surjewala attack on delhi chief minister Arvind Kejriwal
कांग्रेस ने कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से माफी मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। पार्टी का कहना है कि उन्हें अपने नाम के साथ सॉरी जोड़कर इस ‘अरविंद सॉरी केजरीवाल’ कर देना चाहिए। देश में उनकी पहचान सॉरी मुख्यमंत्री के तौर पर होगी। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, उनके सॉरी कहने का सिलसिला तो अभी शुरू हुआ है। उन्हें दिल्ली की जनता को भी सॉरी बोलना पड़ेगा। वे समाज में पारदर्शिता का ढिंढोरा पीटते रहे, लेकिन नहीं ला सके, इसके लिए सॉरी बोलना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस की सरकार के खिलाफ आरएसएस के साथ मिलकर जो कुछ किया था उसकी सच्चाई देश की जनता जान चुकी है उसके लिए भी लोगों से सॉरी बोलना होगा। 

Congress spokesman Randeep Surjewala attack on delhi chief minister Arvind Kejriwal
आपको बता दें कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने नितिन गडकरी से भी माफी मांग ली। इसके बदले नितिन गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो मानहानि का मामला दर्ज था, वह वापस ले लिया है।

इतना ही नहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे अमित सिब्बल से भी माफी मांगी है। अरविंद केजरीवाल कहा,'हम सभी राजनीति में हैं और कभी मेरी किसी टिप्पणी से आपको दुख पहुंचा हो तो मैं माफी मांगता हूं।'

मालूम हो कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगी थी जिसके बाद पंजाब से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। ये बवाल थमा नहीं था कि मुख्यमंत्री ने और भी कई नेताओं से माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed