{"_id":"5c75dfe8bdec2273635523b5","slug":"congress-says-aam-aadmi-partys-budget-is-an-lalipop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी का बजट चुनावी लॅालीपॉप, कांग्रेस ने बजट से दिल्लीवासियों को कुछ भी हासिल नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी का बजट चुनावी लॅालीपॉप, कांग्रेस ने बजट से दिल्लीवासियों को कुछ भी हासिल नहीं होगा
Wed, 27 Feb 2019 06:25 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने दिल्ली सरकार द्वारा पेश बजट को पूरी तरह खोखला और झूठ पर आधारित करार दिया है। कांग्रेस ने कहा इस बजट से दिल्लीवासियों को कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है बड़े-बड़े वादे तो किए गए लेकिन पूरे कैसे होंगे यह बताया ही नहीं गया।
विज्ञापन
छह हजार करोड़ के बजट में विज्ञापन पर कितना पैसा खर्च हुआ और आगे कितना होगा यह भी नहीं बताया गया। उन्होंने कहा दिल्ल वासियों की खून पसीने की कमाई से प्राप्त टैक्स से अपना और अपनी पार्टी का स्वयं गुणगान करके दिल्ली सरकार नकारात्मक राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी व जितेंद्र कुमार कोचर ने बजट पर कहा कि काश विज्ञापन पर खर्च होने वाला बजट दिल्ली वासियों की बेहतरी के लिए होता तो दिल्ली की बदहाल हालत में कुछ सुधार हो पाता।
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले में इस बार के बजट में स्वास्थय सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन आम जन को उससे कुछ फायदा मिले यह प्रयास नहीं किए गए। इसी प्रकार मोहल्ला क्लीनिक भी बंद हो रहे हैं, सरकार ने 4 वर्षों में कोई नया अस्पताल नहीं खोला और जो अस्पताल पिछली सरकार के वक्त खोले गए थे उनमें कोई बेड नहीं बढ़ाए गए।