{"_id":"663a1a36442ea86c1d0e5bce","slug":"congress-released-list-of-star-campaigners-in-delhi-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली में स्टार प्रचारक की सूची, राहुल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली में स्टार प्रचारक की सूची, राहुल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल
Tue, 07 May 2024 05:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 07 May 2024 05:40 PM IST
सार
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में इस लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। 40 नामों वाली इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला
- फोटो : एक्स/राहुल गांधी
विस्तार
कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों के लिए मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें दिल्ली के बड़े नेताओं को भी स्थान दिया गया है। भाजपा छोड़कर आए हरियाणा के नेता चौ. बीरेंद्र सिंह व एनसीपी से आए डॉ. योगानंद शास्त्री को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की संयुक्त सभा की जगह अलग-अलग सभाएं कराने की योजना है। इन नेताओं के रोड शो भी मुमकिन हैं। ज्यादा जोर चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली व उत्तर पश्चिम दिल्ली की उन सीटों पर रहेगा, जहां कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड, यूपी आदि के बड़े कांग्रेस नेता भी दिल्ली में प्रचार की कमान संभालेंगे। इन नेताओं की उस क्षेत्र में सभा होगी जिसमें उनके राज्य व जाति के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
40 नामों वाली इस लिस्ट में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकेन, रनदीप सिंह सुरजेवाला, दीपक बाबरिया, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, शशि थरूर, देवेंद्र यादव, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डीके शिवकुमार, बीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, सुभास चोपरा, हरून यूसुफ, अनिल कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लांबा, राजेश लिलोथिया, कृष्णा तीरथ, नरेंद्र नाथ, योगेंद्र शास्त्री, मंगत राम सिंघल, रागिनी नायक, संदीप दीक्षित, वरुण चौधरी, मतीन अहमद, अभिषेक दत्त, रमेश कुमार, चत्तर सिंह, फरहाद सुरी के नाम शामिल हैं।