फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress raises questions over Rs 209 crore cut in pollution control budget

Delhi NCR News: प्रदूषण नियंत्रण बजट में 209 करोड़ की कटौती पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्रीय बजट में प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवंटित राशि में 209 करोड़ रुपये की कटौती को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कटौती प्रदूषण नियंत्रण के प्रति मोदी सरकार की गैर-गंभीरता को उजागर करती है। देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में देशभर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसे घटाकर चालू वर्ष में 1091 करोड़ रुपये किया गया है। यह फैसला उस समय लिया, जब दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहर खतरनाक स्तर के प्रदूषण से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले से ही प्रदूषण नियंत्रण में नाकाम रेखा गुप्ता सरकार के बाद अब केंद्र सरकार भी दिल्लीवासियों को दमघोंटू प्रदूषण से राहत देना नहीं चाहती।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर है, उसके लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को केवल 35.26 करोड़ रुपये आवंटित करना बेहद नाकाफी है। देवेंद्र यादव ने कहा कि भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद जनवरी महीने में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब दिल्ली का एक्यूआई 100 से नीचे गया हो, जो राजधानी की भयावह स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed