फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress raises questions about the format of the caste census.

Delhi NCR News: जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
मौजूदा प्रश्नावली रद्द करने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप पर सवाल उठाते हुए इसमें खुले विकल्प के बजाय प्रमाणित जाति सूची के आधार पर ड्रॉपडाउन व्यवस्था लागू करने की मांग की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुभाषिणी यादव ने शनिवार को राजीव भवन में कहा कि सवाल नंबर 10 में ओपन-एंडेड विकल्प होने से एक ही जाति के अलग-अलग नाम, उपनाम और वर्तनी दर्ज हो सकती है। इससे जातियों की वास्तविक संख्या का सही आंकड़ा सामने नहीं आएगा। उन्होंने तेलंगाना और बिहार की तर्ज पर प्रमाणित सूचियों को शामिल करने की मांग की। यादव ने कहा कि प्रश्नावली में पिछड़ा वर्ग शब्द तक नहीं है। गलत आंकड़ों का असर ओबीसी, ईबीसी और वंचित वर्गों पर पड़ेगा। उन्होंने नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed