फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress protest against bjp and modi governmet

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला शो फ्लॉप!

Mon, 07 Jul 2014 09:16 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
congress protest against bjp and modi governmet

संसद में बजट सत्र शुरू हुआ तो कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जंतर-मंतर (विरोध-प्रदर्शन) शुरू किया। संसद घेराव का नारा लेकर संसद मार्ग पर उतरे कांग्रेस नेताओं ने कूच करने से पहले ही गिरफ्तारी दे दी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पूरी दिल्ली से आह्वान, हारे विधानसभा प्रत्याशी, कांग्रेस विधायक व पार्षद को बसें भरकर लाने को कहा गया लेकिन भीड़ उम्मीद से कम थी। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल के नेता प्रदर्शन शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद पहुंचे।
विज्ञापन


एक छोटा सा नरेन्द्र मोदी के नाम से बना पुतला भी जलाया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली जोड़कर छोटा स्टेज बनाया था, एक छोटा पुतला फूंका और फिर पुलिस को नेताओं ने कहा हमें गिरफ्तार करें। सभी अगुवा नेताओं की थोड़ी देर के लिए सांकेतिक गिरफ्तारी पुलिस ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी ने देश से झूठ बोला है'

congress protest against bjp and modi governmet

कांग्रेस की दुर्गति वाले 1977 की याद दिलाते हुए पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया है।

उन्होंने कहा, जब किसी चीज की महंगाई बढ़ती है तो लोग कहते हैं मोदी ने झूठ बोला है। मैं कहता हूं झूठा प्रधानमंत्री जब तक वायदे पूरे नहीं करेगा चैन से नहीं बैठने देंगे। सज्जन कुमार ने कहा कि 1977 के जो सिपाही सालों से घर में बैठे थे, वो भी सड़क पर उतर आए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। टाइम देने को तैयार हैं लेकिन महंगाई घटने की बजाय बढ़ रही है। पहले नरेन्द्र मोदी अच्छी दिन की बात करते थे अब कड़वी दवा की बात कर रहे हैं। बिजली काटकर दाम बढ़ाने का माहौल बना रहे हैं।

लवली ने मोदी सरकार को दी चेतावनी

congress protest against bjp and modi governmet

प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने भाषण में यहां तक कहा कि पूर्व सरकार के फैसले लागू करने की बजाय उसे बदलने के लिए लोगों ने नरेन्द्र मोदी की सरकार चुनी है।

उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी है कि अगर दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाए गए तो दिल्ली के जो हालात होंगे, इसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार होगी।

अरविंदर सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा की सरकार को पुरानी सरकार के फैसले लागू करने के लिए नहीं चुना है बल्कि उसे बदलने के लिए चुना है। नए फैसले लागू करें। प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस के कुछ नेता दबी जुबान यह कह रहे थे कि पूर्व सरकार तो कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए की थी तो क्या यूपीए के फैसले ठीक नहीं थे?

नही दिखा हल्ला बोल, फ्लॉप रहा शो

congress protest against bjp and modi governmet

प्रदेश कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन में बहुत कुछ हल्ला बोल जैसा नहीं दिखा। आला नेताओं ने गिरफ्तारी दी तो प्रभारी कुलजीत नागरा, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक, विधायक देवेन्द्र यादव व कुछ युवा नेता बेरिकेट्स पर फोटो खिंचवाने को चढ़े।

इस दौरान पुलिस ने रोकने व लाठियां चलाकर खदेड़ने की कोशिश की। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश सेवादल केअध्यक्ष दिनेश्वर त्यागी ने अपनी टीम के साथ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के विधायकों के अलावा पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी भी शामिल हुए।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस आगामी सात दिन हल्ला बोल कार्यक्रम चलाएगी। इसमें पुलिस को चेतावनी दी है कि मंगलवार को छापा मार प्रदर्शन नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे। निशाना कोई केन्द्रीय मंत्री हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed