{"_id":"db72c15e2bb06cdc7608eb7fc6e46387","slug":"congress-mp-sanjay-nirupam-reports-in-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद संजय निरुपम पर चलेगा मानहानि का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद संजय निरुपम पर चलेगा मानहानि का केस
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के खिलाफ मानहानि मामले में मुकदमा चलेगा। अदालत ने बृहस्पतिवार को मानहानि की धाराओं में निरुपम के खिलाफ आरोप तय कर दिए।
विज्ञापन
भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने पिछले साल निरुपम के खिलाफ मानहानि का दावा दायर किया था। ईरानी का आरोप है कि निरुपम ने एक चैनल पर परिचर्चा के दौरान अपमानजनक व भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) व 509 (महिला से अपमानजनक वाद व इशारा करना) की धाराओं में आरोप तय कर दिए।
विज्ञापन
ईरानी ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में संजय निरुपम की टिप्पणी का विस्तार से वर्णन किया था। अदालत ने आठ जनवरी 2013 को ईरानी की शिकायत पर संज्ञान लिया था। मामले की सुनवाई 19 अप्रैल 2014 को होगी।
गुजरात विधानसभा के नतीजों के बाद एक चैनल पर 20 दिसंबर 2012 को आयोजित परिचर्चा के दौरान निरुपम ने स्मृति ईरानी के अभिनेत्री होने के आधार पर चुनाव नतीजों के विश्लेषण पर उनकी योग्यता पर सवाल उठाए थे।