फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress MP demands to roll back rail fare in ncr

'एनसीआर में बढ़ा रेल किराया वापस हो'

Mon, 07 Jul 2014 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 07 Jul 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
Congress MP demands to roll back rail fare in ncr

फरीदाबाद में रेलयात्री किराये में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा केंद्र सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने रेलमंत्री से एनसीआर में हुई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदेश से कांग्रेस के एकमात्र सांसद हुड्डा पार्टी द्वारा सोमवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि जब मुंबई में शिवसेना का एक सांसद दिल्ली आकर 80 किलोमीटर तक का बढ़ा किराया वापस करा सकता है तो एनसीआर के 18 भाजपा सांसद ऐसा क्यों नहीं कर सकते। जनता के हितों को देखते हुए इन सांसदों केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दस साल बाद फिर जंतर-मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के कार्यकाल में हरियाणा का खूब विकास हुआ, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। फरीदाबाद में बल्लभगढ़ तक तो मेट्रो आ गई, अब इसे होडल तक ले जाना है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, विधायक आनंद कौशिक, पृथला के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया और वरिष्ठ नेता बीआर ओझा ने भी लोगों को संबोधित किया।


शक्ति प्रदर्शन से बाज नहीं आए लोग
कहने को तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रेल यात्री किराये में की गई बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन करने आए थे। लेकिन सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जाते ही यहां के स्थानीय पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूके। हुड्डा के जाते ही कांग्रेसी नेता लखन सिंगला और बलजीत कौशिक के समर्थक जमकर अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। यह नजारा करीब बीस मिनट तक चलता रहा।
deependra hudda

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जीआरपी और आरपीएफ के अलावा बड़ी संख्या में सिविल पुलिस को तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। आरपीएफ के आलाधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि कांग्रेसियों का कार्यक्रम सिर्फ विरोध-प्रदर्शन करने तक ही निर्धारित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed