फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress membership campaign by Mobile App

मोबाइल ऐप से सदस्य बनाने वाली कांग्रेस पहली पार्टी

Tue, 31 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress membership campaign by Mobile App

मोबाइल ऐप से सदस्य बनाने वाली कांग्रेस देश की पहली पहली पार्टी बन गई है। पूर्व प्रधानमंत्री के निवास पर ही फेसबुक पेज और ऑनलाइन वेबसाइट पर सदस्य बनाने का कार्यक्रम शुरू किया है। इससे पहले भाजपा ने मिस्ड कॉल के जरिये दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में अपना नाम दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि हमारी सदस्यता की सत्यता का प्रमाण रहेगा। क्योंकि जो सदस्य बनेंगे उसके मोबाइल नंबर के अलावा घर का पता, फोटो उपलब्ध होगा और पते का सत्यापन करने खुद कांग्रेस के पदाधिकारी व ऑब्जर्वर जुड़ने वाले सदस्य के घर 5 रुपये की सदस्यता पर्ची काटने जाएंगे। माकन का दावा है कि मोबाइल ऐप से सदस्य बनाने वाली कांग्रेस पहली पार्टी बन गई है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बताते हैं कि अभी तक सदस्य बनाने के लिए प्रदेश दफ्तर से रसीद की बुक जारी की जाती थी। इससे ऐसे लोग सदस्य बनने से वंचित रह जाते हैं जिनका संपर्क कांग्रेस नेताओं से नहीं होता। इसमें युवाओं की संख्या अधिक होती है। यही वजह है कि ऑनलाइन, मोबाइल ऐप, फेसबुक पर सदस्यता शुरू की है। ऑनलाइन फार्म निकालकर सीधे प्रदेश दफ्तर में भी जमा करवा सकते हैं। 15 मई तक सदस्यता अभियान चलेगा। इससे भविष्य में उपलब्ध डाटा वाले सदस्यों को न्यूज व पार्टी से जुड़े विचार भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा मकसद सिर्फ तादाद बढ़ाना नहीं
हमारा मकसद सिर्फ संख्या बढ़ाना नहीं है। भाजपा ने सिर्फ मिस्ड कॉल करने वालों को सदस्य मान रही है, चाहे उनकी विचाराधारा के हों या नहीं। फिर सदस्य की वास्तविकता पर भी सवाल है। यही वजह है कि कांग्रेस ने देशभर केलिए शुरू किए गए अभियान में मोबाइल ऐप, ऑनलाइन, फेसबुक और रसीद मेंबरशिप के तरीके अपनाए हैं लेकिन भाजपा के मिस्ड कॉल को हमने नहीं अपनाया। हम जो बनाएंगे वे वास्तविक होंगे।
-अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed