{"_id":"58d75a8525f0c06bf685fe774cb7d2f3","slug":"congress-march-12-rail-and-highway-will-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मार्च को रेल और हाईवे जाम करेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मार्च को रेल और हाईवे जाम करेंगे कांग्रेसी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Mar 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन, कालाधन मुद्दे पर चुप्पी साधने और यूपी में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेसी केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
12 मार्च को प्रदेश भर में ट्रेनों और हाईवे पर वाहनों का चक्का जाम करेंगे। इसके लिए पार्टी ने सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व में एफडीआई और जीएसटी का भाजपाइयों ने विरोध किया था।
लेकिन अब भाजपा सरकार इनका समर्थन कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में भी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बकाया गन्ना भुगतान के चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 12 मार्च को कांग्रेस हर जिले में ट्रेनों और हाईवे पर वाहनों का चक्का जाम कर इन जनविरोधी मुद्दों का विरोध जताएगी।
प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, लोकेश चौधरी, सलीम सैफी मौजूद रहे।
सोनिया विरोधी बयान से पल्ला झाड़ा
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नसीब सिंह ने सोनिया विरोधी बयान से शनिवार को पल्ला झाड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा था कि ‘राहुल गांधी चापलूसों को पसंद नहीं करते’। जबकि समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ कि ‘सोनिया गांधी चापलूसों को पसंद करती हैं’।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी में नेतृत्व क्षमता है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से अगर उन्हें लगता है कि कार्य का भार कम कर देना चाहिए तो वे खुद राहुल गांधी को पार्टी की बागडोर सौंप सकती हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की उठ रही मांग पर कहा कि यह उनका अपना फैसला होगा।