{"_id":"598b104b4f1c1b477d8b47cd","slug":"congress-led-pedestrian-march-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने दादरी में निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने दादरी में निकाला पैदल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान की 75वीं वर्षगांठ पर दादरी नगर में पैदल शांति मार्च निकाला। बुधवार को जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र नागर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता नगर की जीटी रोड स्थित नगर पालिका पर एकत्र हुए।
विज्ञापन
9 अगस्त 1947 को कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान को क्रांति दिवस के रूप मनाया जाता रहा है। क्रांति दिवस पर नगर में शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च शुरू किया। कांग्रेसियों ने कांग्रेस लाओ देश बचाओ, नौजवान बचाओ रोजगार लाओ तथा देश भक्ति के बैनर लेकर पैदल मार्च निकाला। मार्च नगर के जीटी रोड, रेलवे रोड, जारचा रोड समेत अन्य मार्गों से निकाला गया। इसका समापन जीटी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीतांबर शर्मा ने कहा कि अंग्रेजो भारत छोड़ो अभियान की 75वीं वर्षगांठ है। राष्ट्र विरोधी और सांप्रदायिक गुटों के विरोध के लिए देश के नौजवानों और सभी वर्गों को एक जुट होना होगा। तभी देश को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
किसान, नौजवान, व्यापारियों के उत्थान के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जंगलराज कायम है। लूट, राहजनी जैसी संगीन वारदातों से जनता परेशान है। पैदल मार्च में अशोक पंडित, रूप किशोर शर्मा, भागवती शर्मा, किशन शर्मा, यतेंद्र सिंह, आजाद मलिक समेत दर्जनों लोग शामिल थे।