फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leaders visited the flood affected area and attacked the government

Delhi NCR News: कांग्रेस नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सरकार पर बोला हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के बदरपुर खादर क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निष्क्रिय रवैया अपनाने और गरीब व जरूरतमंद लोगों को राहत न पहुंचाने का आरोप लगाया।
यादव ने कहा कि हथिनी कुंड से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बदरपुर खादर और आसपास की कॉलोनियों, सड़कों व निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। इससे पूरा गांव डूब चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार के पानी छोड़े जाने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोई रणनीति नहीं बनाई, जबकि कांग्रेस बार-बार आगाह कर रही थी कि सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल दिखावे के लिए चुनिंदा स्थानों पर राहत शिविर लगा रही है, जबकि खादर जैसे निचले इलाकों में हजारों लोग अब भी किसी भी बचाव या राहत कार्य से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते राहत न पहुंचने पर सरकार की व्यवस्थाएं बेमानी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गरीब लोगों की जिंदगी और आजीविका दोनों खतरे में हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा के प्रति उदासीन बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि बदरपुर खादर क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए पुश्ता बनाया जाए, ताकि हर साल लोगों को बाढ़ के खतरे से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed