{"_id":"6257dee83a15b66b33143891","slug":"congress-leaders-from-gujarat-inderneel-rajguru-and-vashrambhai-sagthiya-join-aap-in-the-presence-of-party-convenor-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात कांग्रेस को झटका: केजरीवाल की मौजूदगी में इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई आम आदमी पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात कांग्रेस को झटका: केजरीवाल की मौजूदगी में इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई आम आदमी पार्टी में शामिल
Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
सार
गुजरात कांग्रेस के दोनों ही नेताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केजरीवाल ने ट्वीट किया, इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई सागठिया का मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी
- फोटो : आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
विस्तार
आगामी महीनों में गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी पूरी शक्ति से चुनाव लड़ रही है। पंजाब चुनाव में उसकी सफलता को देखते हुए इन दोनों ही राज्यों से आए दिन प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को गुजरात कांग्रेस के दो बड़े नेता इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई सागठिया ने आप की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इन दोनों ही नेताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केजरीवाल ने ट्वीट किया, इंद्रनिल राजगुरु और वसरामभाई सागठिया का मैं आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। हम सबको मिलकर गुजरात के लोगों की हर उम्मीद को पूरा करना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों हिमाचल के कई भाजपा नेताओं, कर्नाटक के पूर्व आईपीएस अफसर समेत कुछ प्रभावशाली नेताओं और हरियाणा के भी कई बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत से हिमाचल और गुजरात में चुनाव लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन