दिल्ली: कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया पानी से 'वार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा पर लगी रोक के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखने लगा है। 31 जुलाई से ई-रिक्शे पर रोक लगने के बाद इन पर आश्रित परिवारों की राजी रोटी के लाले पड़ने लगे हैं।
ई-रिक्शा पर बैन के खिलाफ उत्तम नगर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस ने पानी की बौछार की।
ई-रिक्शा चालक जल्द से जल्द इस पर लगी रोक हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार चाहे तो इस पर तुरंत कानून बन सकता है लेकिन वह जानबूझ कर इसमें देरी कर रही है। वहीं कोर्ट ने साफ कह दिखा है कि जब तक इसके संचालन के लिए पर्याप्त कानून नहीं बनाता, सड़कों पर ई-रिक्शे उतारना भी गैरकानूनी है।
कोर्ट के इस आदेश के बाद अब राजधानी के करीब 70 हजार परिवारों की रोजी छिन गई है।
एक महीने से बैन है ई-रिक्शा
उत्तम नगर इलाके में प्रदर्शन कर रहे ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की और सरकार विरोधी नारे भी लगाए। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे और भड़क गए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ई-रिक्शा चालकों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। ई-रिक्शा चालक इस मामले में जल्द फैसला चाहते हैं ताकि वे अपनी रोजी चला सकें।
बता दें कि रविवार को चालकों ने जंतर-मंतर पर एकता रैली निकाली थी। इस दौरान चालकों ने पाबंदी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालने की मांग की थी।
चालकों ने कहा कि अगर सरकार रामलीला मैदान में घोषणा करने से पहले सही नियम-कानून बना लेती तो आज यह समस्या नहीं आती। बताते चलें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने ई-रिक्शा पर 28 अगस्त तक रोक लगा रखी है।