फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress launches signature campaign against vote theft, hundreds of workers including state president detained

Delhi NCR News: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
बाद में छोड़ा, कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाया भाजपा के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के तहत मंगलवार को नजफगढ़ में जनसंपर्क किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा के इशारे पर की गई है।
यादव के नेतृत्व में नजफगढ़ जिले में चल रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जाफरपुर थाने में रखा गया, हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, डरने वाले नहीं हैं। भाजपा हमारे शांतिपूर्ण अभियान से घबराई हुई है, इसलिए अब पुलिस का सहारा लेकर दमन की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए नेताओं में जिला अध्यक्ष सुखबीर शर्मा, सिद्धार्थ राव, आर्ब्जवर सुषमा यादव, कमलकांत शर्मा, राजेश यादव, शांति स्वरूप, ओमदत्त यादव, प्रमोद जयंत, सहित कई ब्लॉक, मंडल और सेक्टर पदाधिकारी शामिल थे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजफगढ़ के अलावा पटपड़गंज, बदरपुर और चांदनी चौक जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इन अभियानों का नेतृत्व दिनेश कुमार एडवोकेट, हर्ष चौधरी और मिर्जा जावेद अली ने किया। इन कार्यक्रमों में पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान, अरीबा खान, विजेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed