फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress is conducting an internal survey for haryana elections.

आंतरिक सर्वे के जरिए गांव-गांव तक पहुंच रही कांग्रेस

Tue, 16 Sep 2014 08:04 AM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Sep 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
Congress is conducting an internal survey for haryana elections.

फरीदाबाद में विकास के नाम पर विधानसभा चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान की ओर से एक आंतरिक सर्वे किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र के मतदाताओं में पार्टी की हवा का रुख पता चल सके।

विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही उम्मीदवार का चयन भी किया जाएगा। यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय तरीके से किया जा रहा है। खुद पार्टी के पदाधिकारियों और टिकट के दावेदारों को भी इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई कांग्रेस पार्टी हाईकमान की दो सदस्यीय एक टीम इन दिनों जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर पार्टी के प्रति मतदाताओं की सोच का आंतरिक सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल पार्टी के सर्वेकार मतदाताओं से राज्य सरकार की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है, या नहीं इसकी जानकारी एकत्र कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: हरियाणा रणः कई बार छूटी सत्ता, हर बार बढ़ा राजनीतिक कद

सूत्रों का यह भी कहना है कि टीम मतदाताओं से पार्टी के प्रति उनके रुख को भांप रही है। देवली गांव निवासी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि चार दिन पहले दिल्ली से आए दो लोग गांव के मौजिज लोगों के साथ बैठकर पार्टी के लिए सर्वे कर रहे हैं। शर्मा के मुताबिक टीम अभी तक देवली, छपरौला, बघौला, ततारपुर, असावटी, मादकौल, जटौला, मीरापुर आदि गांव में जा चुके हैं।

ग्रामीणों से ये पूछे जा रहे सवाल
गांव में कांग्रेस के कितने वोटर हैं।
गांव में किस-किस बिरादरी के लोग रहते हैं।
सरकार की कौन-कौन सी योजना गांव में चल रही है।
किन-किन योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है।
कितने पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ ले पा रहे हैं।
योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी तरह की परेशानी तो नहीं।
क्या इस बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को वोट देंगे या नहीं।
वोट नहीं देंगे तो उसका कारण क्या है।
पार्टी के नेताओं की ओर से कोई कमी तो नहीं है आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed