{"_id":"aa686143d22054906fb565927deea5aa","slug":"congress-is-competing-with-inld","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के निशाने पर है चौटाला की पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के निशाने पर है चौटाला की पार्टी
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को परे रखकर कांग्रेस यहां दस साल पहले की इनेलो सरकार के कार्यों से अपनी तुलना कर स्थिति को मैनेज करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
पार्टी के कार्यकर्ता वोट देने से पहले इनेलो के कथित कुशासन को जेहन में रखने की सलाह दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह लोकसभा नहीं बल्कि विधानसभा का चुनाव है। मतदाताओं पर इसका कितना असर होगा यह देखना अभी बाकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने निकले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर नुक्कड़ सभा में तुलनात्मक आंकड़ों का सहारा ले रहे हैं। इनेलो से फुरसत मिल रही है तो गुजरात से तुलना कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस किसानों व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों पर ज्यादा जोर दे रही है। कांग्रेस का दावा है कि किसान, गरीब व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को जितना फायदा इस राज्य सरकार ने किया है उतना इनेलो के कार्यकाल में नहीं हुआ था।
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि इनेलो के मुकाबले उनके शासन में अधिक बिजली पैदा हुई है। किसानों को ज्यादा फसल मूल्य दिया गया है। रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उद्योग बढ़े हैं।