फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress councillors asking bjp leaders to support in mcd elections

बीजेपी से समर्थन मांग रहे हैं कांग्रेस के लोग

Mon, 28 Apr 2014 01:13 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
congress councillors asking bjp leaders to support in mcd elections

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर एवं स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और बसपा के पार्षद जबरदस्त जोड़तोड़ में लगे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रस्तावित चुनाव में जीत हासिल करने को तीनों दलों के उम्मीदवार पार्टी लाइन से हटकर दूसरे दलों में अपनी बिरादरी के पार्षदों से समझौते कर रहे हैं। इसके चलते भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी परेशान है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। बीएसपी ने वर्षों तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का साथ दिया और उसका भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा रहा। मगर, नगर निगम में ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी के लिए बीजेपी के साथ आई बसपा

congress councillors asking bjp leaders to support in mcd elections

बीएसपी ने एक बार फिर डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा के साथ गठजोड़ कर लिया है। वह मेयर व अन्य पदों पर भाजपा का साथ देगी, जबकि भाजपा डिप्टी मेयर पद पर बसपा पार्षद उम्मीदवार को जिताएगी।

पिछले दो वर्ष के दौरान भी ऐसा हो चुका है। उधर, मेयर व डिप्टी मेयर पद के साथ ही कांग्रेस ने स्थायी समिति के दो पदों पर भी अपना उम्मीदवार उतार रखा है।

सूत्रों के अनुसार मेयर पद का उम्मीदवार तय करने के निर्णय को लेकर भाजपा के कुछ पार्षद नाराज हैं।

बीजेपी से वोट मांग रहे कांग्रेस पार्षद

congress councillors asking bjp leaders to support in mcd elections

इसी तरह बसपा में भी डिप्टी मेयर का उम्मीदवार तय करने में नाराजगी है। लेकिन बसपा के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस व अन्य दलों के पार्षदों से तालमेल भी बना रहे हैं।

बसपा नेता मेयर पद पर अपनी सहयोगी भाजपा के बजाए कांग्रेस का साथ देने का आश्वासन दे रहे हैं।

इसी तरह कांग्रेस के कुछ पार्षद भाजपा के पार्षदों से डिप्टी मेयर पद पर वोट मांग रहे हैं। वे यह कोशिश अपनी बिरादरी के पाषदों से मिलकर कर रहे हैं।

उत्तरी दिल्ली निगम के मेयर तय

congress councillors asking bjp leaders to support in mcd elections

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र चंदोलिया सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर बनेंगे। जबकि भाजपा के ही पार्षद रविंद्र गुप्ता डिप्टी मेयर चुने जाएंगे। दोनों पार्षदों का निगम के सदन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्वाचन होगा।

इन पदों के लिए कांग्रेस समेत किसी भी विपक्षी दल के पार्षद ने नामांकन नहीं किया है। चंदोलिया वार्ड नंबर 92 और गुप्ता वार्ड नंबर 91 के पार्षद हैं। ये दोनों वार्ड करोल बाग क्षेत्र के तहत हैं।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सदन की सोमवार को पहली बैठक होगी। डीएमसी एक्ट के तहत वित्तीय वर्ष की पहली बैठक में मेयर एवं डिप्टी मेयर के चुनाव की अनिवार्यता है। इसके चलते सोमवार को मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। इसके अलावा सदन से स्थायी समिति के चुने जाने वाले तीन सदस्यों का भी चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed