{"_id":"66392042105988fbca092a65","slug":"congress-complains-to-police-commissioner-against-bjp-for-spreading-fake-news-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फर्जी खबरें फैलाने पर BJP के खिलाफ पुलिस आयुक्त को दी शिकायत, राहुल के वीडियो से भी छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फर्जी खबरें फैलाने पर BJP के खिलाफ पुलिस आयुक्त को दी शिकायत, राहुल के वीडियो से भी छेड़छाड़ का आरोप
Tue, 07 May 2024 07:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 07 May 2024 07:05 AM IST
सार
देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा से जुड़े मामलों में पुलिस स्वयं संज्ञान लेती है। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी पार्टी किसी अति संवेदनशील विषय पर शिकायत दर्ज कराने जाती है तो उनको लंबा इंतजार तक कराया जाता है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा व उनसे जुड़े अन्य प्रतिनिधियों और व्यक्तियों के खिलाफ जनता को गुमराह करने, भड़काने और लोगों के बीच आपसी दुश्मनी पैदा करने के लिए फर्जी खबरें फैलाने की शिकायत पर तुगलक रोड थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त के यहां दस्तक दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पूरे मामले से अवगत कराया और मांग की कि इस मामले में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, सुभाष चोपड़ा, अनिल चौधरी, अभिषेक दत, अनिल भारद्वाज, हसन अहमद, सुनील कुमार, अनूप शौकीन, अब्दुल वाहिद कुरैशी ने पुलिस आयुक्त को बताया कि उनके नेता राहुल गांधी ने एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक वर्ग के लिए बयान दिया था, जबकि एडिट करके उसे सिर्फ अल्पसंख्यक वर्ग के लिए बताकर भ्रामक बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा से जुड़े मामलों में पुलिस स्वयं संज्ञान लेती है। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी पार्टी किसी अति संवेदनशील विषय पर शिकायत दर्ज कराने जाती है तो उनको लंबा इंतजार तक कराया जाता है। जबकि, लोकसभा चुनाव के दौरान वीडियो ग्राफिक सामग्री का सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर बार-बार प्रकाशन और प्रसार गलत दुर्भावनापूर्ण व मतदाताओं को गुमराह करने के इरादे से किया गया। उन्होंने कहा कि ये सभी दुर्भावनापूर्ण वीडियो सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं और भाजपा के प्रतिनिधि अपलोड और साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन