{"_id":"66338ad0caac9781a404aaf9","slug":"congress-candidate-from-north-west-delhi-region-udit-raj-met-sunita-kejriwal-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अब उदित राज ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, कहा- ताजा हो गईं पुरानी यादें, इस संकट में हम सब साथ हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अब उदित राज ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, कहा- ताजा हो गईं पुरानी यादें, इस संकट में हम सब साथ हैं
Thu, 02 May 2024 06:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 02 May 2024 06:15 PM IST
सार
उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने बृहस्पतिवार की सुबह सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में बात की।
विज्ञापन
उदित राज ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के उम्मीदवारों का आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मिलने का बृहस्पतिवार को भी सिलसिला जारी रहा। उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने बृहस्पतिवार की सुबह सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में बात की। इसके अलावा उनके चुनावी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
इस मौके पर उदित राज ने कहा कि सुनीता केजरीवाल मिलने पर पुरानी यादें ताजा हो गईं। दरअसल वह और उनकी पत्नी ने सुनीता केजरीवाल के साथ आयकर विभाग में काम किया है। वह व उनकी पत्नी आईआरएस थे। इस संकट में हम सब साथ हैं। सुनीता केजरीवाल से बुधवार को उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने मुलाकात की थी। इसके अलावा उदित राज ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि उतर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट को एक आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाने के लिए उनसे जुड़ें। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका समर्थन ही हमारी ताकत है।
विज्ञापन