{"_id":"eb6124d8e99108d77181b7ddfb8ef5c2","slug":"congress-can-disclose-scam-facts-in-mcd-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान में खुलेगी MCD की पोल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान में खुलेगी MCD की पोल!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Oct 2014 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हर विभाग स्वच्छ भारत अभियान की तैयारी में जुट गया है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने लोगों से दिल्ली की सफाई में भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर बुधवार को अभियान की शुरुआत विधानसभा में कर रहे हैं। मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया ने सभी विधायकों को अपने-अपने इलाके में अभियान चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने ताहिरपुर से मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में 2 अक्तूबर को अभियान की शुरुआत करेंगे। सभी विभागों के प्रमुख से वर्षों से इस्तेमाल नहीं हुए सामान का निपटारा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी बस अड्डा और क्षेत्रीय कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष कार्यक्रम दो अक्तूबर को करेंगे। वहीं, विरोधी दल स्वच्छ भारत अभियान में सुराग ढूंढने में जुट गए हैं। इस मामले में कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार का मामला उठाने की तैयारी में हैं।
प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अभियान के लिए जहां वीआईपी आने वाले हैं वहां सफाई हो रही है, जबकि बाकी जगह से कर्मचारी गायब हैं। एमसीडी में झाड़ू, कूड़ेदान खरीद के नाम पर भ्रष्टाचार की बात भी कांग्रेस नेता कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इससे संबंधित कुछ खुलासे बुधवार को कर सकते हैं।