फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress Blames BJP for Ladakh Crisis Calls Sixth Schedule Demand Legitimate

Leh Violent : कांग्रेस ने भाजपा पर फोड़ा लद्दाख हिंसा का ठीकरा, छठी अनुसूची की मांग को बताया जायज

Thu, 25 Sep 2025 03:03 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 25 Sep 2025 03:03 PM IST
सार

यह सरकार की नाकाम वादों की याद दिलाती है। 2019 में संसद में कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ जो हुआ है, उसके बाद शांति स्थापित होगी, लेकिन छह साल बाद हालात और बिगड़ गए हैं

विज्ञापन
Congress Blames BJP for Ladakh Crisis Calls Sixth Schedule Demand Legitimate
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा-फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

लद्दाख में हिंसक झड़पों के एक दिन बाद कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह संकट भाजपा की नीतियों का नतीजा है। पार्टी ने दोहराया कि लद्दाख की राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है।

बुधवार को लेह में हुए प्रदर्शनों के दौरान आगजनी और हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


भाजपा की वजह से ये सब हुआ
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा- लद्दाख में हुई जानहानि बेहद दुखद है। यह सरकार की नाकाम वादों की याद दिलाती है। 2019 में संसद में कहा गया था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ जो हुआ है, उसके बाद शांति स्थापित होगी, लेकिन छह साल बाद हालात और बिगड़ गए हैं। केंद्र की नीतियों ने न सिर्फ घाटी बल्कि जम्मू और लद्दाख को भी हिंसा की आग में झोंक दिया है। लद्दाख की पहचान और गरिमा की मांग को उपेक्षा नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और नेतृत्व से जवाब मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को युवाओं के समूहों ने आगजनी कर भाजपा और हिल काउंसिल के दफ्तरों को निशाना बनाया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात काबू करने के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हालात बुधवार शाम तक नियंत्रित कर लिए गए और लोगों से अपील की कि पुराने या भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर न फैलाएं। मंत्रालय ने हिंसा के पीछे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कुछ राजनीतिक तत्वों के बयानों को जिम्मेदार बताया। गुरुवार को लेह में कर्फ्यू सख्ती से लागू किया गया और पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed