फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress big challenge to maintain his poll percentage

कांग्रेस के लिए वोट प्रतिशत ‘मेंटेन’ रखना होगी चुनौती

Tue, 25 Mar 2014 04:47 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Mar 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
congress big challenge to maintain his poll percentage

लोकसभा चुनाव 2014 में फरीदाबाद सीट पर कांग्रेस को अपने वोट बैंक का इतिहास बनाए रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। लगातार दल बदल रहे पदाधिकारियों व विधायकों की गुटबाजी से पार पाने के लिए कांग्रेस हाईकमान को सख्त रुख अपनाना होगा।

विज्ञापन


सांसद अवतार भड़ाना इस बार टिकट पाने में कामयाब हो गए हैं लेकिन यह तय है कि उनकी खिलाफत उसके घर में ही होगी। कांग्रेस के कई मजबूत पदाधिकारियों का पार्टी छोड़ना प्रत्याशी को भारी पड़ सकता है। वैसे राजनैतिक पंड़ित इस बार भी कांग्रेस के मुख्य मुकाबले में होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद शहर के वोटर पहले गुड़गांव लोकसभा सीट से जुड़े हुए थे। वर्ष 1977 में फरीदाबाद लोकसभा सीट बनी। वर्ष 1951 से लेकर अब तक हुए चुनावों में 15 में से 10 बार कांग्रेस के पंजे ने यहां पर परचम फहराया है। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद भी वर्ष 1957 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़कर इस सीट की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चार बार दूसरा व एक बार तीसरा स्थान कांग्रेस के उम्मीदवारों का यहां रहा है। दूसरे व तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार के रहने के बावजूद पार्टी हित की खास बात यह रही कि वर्ष 1977 व 1996, 1998 को छोड़कर किसी भी चुनाव में मत प्रतिशत में कोई खास अंतर नहीं आया।avtar singh bhadana

वर्ष 1977 में कांग्रेस टूटने पर मात्र 13.91 प्रतिशत व 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी की लहर व कांग्रेस की गुटबाजी के कारण पार्टी को मात्र 32.10 प्रतिशत वोट पर संतोष करना पड़ा था। इस बार इस सीट पर कांग्रेस की भयंकर गुटबाजी देखने को मिल रही है।

खुद सांसद अवतार सिंह भड़ाना का भतीजा अमित भड़ाना पार्टी छोड़कर भाजपा में चला गया है। धर्मवीर भड़ाना, जिले सिंह, सतीश फागना एवं तिलकराज शर्मा जैसे नेता दूसरी पार्टियों में चले गए।

कहा जा रहा है आपसी सिर फुटव्वल एवं मोदी की हवा से कांग्रेस के वोट प्रतिशत का ग्राफ नीचे आ सकता है। ऐसे में अपना इतिहास बनाए रखने के लिए बिगडै़ल कार्यकर्ताओं को लगाम कसनी ही होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीआर ओझा का कहना है कि यह कांग्रेस है, जो हमेशा चौंकाने वाला परिणाम देती है।


फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का अब तक रहा वोट प्रतिशत

वर्ष

वोट प्रतिशत

परिणाम

1951

44.96

विजयी

1957

66.68

विजयी

1962

37.15

विजयी

1967

25.28

दूसरा स्थान

1971

51.48

विजयी

1977

13.91

तीसरा स्थान

1980

34.4

विजयी

1984

54.01

विजयी

1989

57.81

विजयी

1991

38.84

विजयी

1996

28.23

दूसरा स्थान

1998

32.1

दूसरा स्थान

1999

44.75

दूसरा स्थान

2004

42.3

विजयी

2009

41.26

विजयी

वर्ष 1977 में फरीदाबाद लोकसभा सीट बनी, उससे पहले यह क्षेत्र गुड़गांव में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed