जानिए कौन हैं सुभाष चोपड़ा, जिन्हें कांग्रेस ने चुना दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सुभाष चोपड़ा के नाम का एलान कर दिया। कीर्ति आजाद को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार समिति का प्रभारी बनाया गया है। चोपड़ा 2013 विधानसभा चुनाव में कालकाजी से चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान वे प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
सुभाष चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन
चोपड़ा का जन्म 23, अक्तूबर 1947 को हुआ था। वह यूके से लॉ में डिप्लोमा कर चुके हैं। चोपड़ा शांत स्वभाव के माने जाते हैं। साथ ही उनका पढाई-लिखाई में खूब मन लगता है। उन्हें किताबें पढ़ने का भी शौक है।
चोपड़ा का राजनीतिक सफर
सुभाष चोपड़ा की राजनीतिक पारी छात्र राजनेता के तौर पर 1968 में शुरू हुई थी। वे 1970-71 में दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद डीपीसीसी के विभिन्न पद पर रहे हैं जिनमें कोषाध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष शामिल हैं।
चोपड़ा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर 16-06-2003 तक सेवाएं दीं। 1998 के दूसरे विधानसभा चुनाव और 2003 के विधानसभा चुनाव में वे विधायक बने। साथ ही चोपड़ा जून 2003 से दिसंबर 2003 तक विधानसभा स्पीकर भी रहे।
चोपड़ा व्यापक रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समकालीन मुद्दों पर होने वाले सभा-सम्मेलनों में हिस्सेदारी करते रहे हैं।