{"_id":"66de9e4d1004ddb96e054543","slug":"congress-announced-candidates-for-two-out-of-four-assembly-seats-in-gurugram-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Elections: कांग्रेस ने युवा चेहरों पर लगाया दांव, गुरुग्राम दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Elections: कांग्रेस ने युवा चेहरों पर लगाया दांव, गुरुग्राम दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
Mon, 09 Sep 2024 12:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:35 PM IST
सार
कांग्रेस ने गुरुग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों में दो पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। गुड़गांव सीट पर मोहित ग्रोवर और बादशाहपुर सीट पर वर्धन यादव शामिल हैं। नौ उम्मीदवारों की सूची में गुड़गांव और बादशाहपुर सीट पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने गुरुग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों में दो पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें गुड़गांव सीट पर मोहित ग्रोवर और बादशाहपुर सीट पर वर्धन यादव शामिल हैं। दोनों हुड्डा ग्रुप से हैं। रविवार को नौ उम्मीदवारों की सूची में गुड़गांव और बादशाहपुर सीट पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मोहित ग्रोवर उर्फ मोहित मदनलाल ग्रोवर साल 2019 में गुड़गांव विधानसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। मोहिता के पिता मदन लाल ग्रोवर कांग्रेसी नेता थे।
विज्ञापन
मदन ने हाल में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। पंजाबी चेहरा होने के कारण कांग्रेस उन्हें गुड़गांव सीट से टिकट दिया है। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 48,638 वोट मिले थे। जिसने उनके विरोधियों को भी चौंका दिया। मोहित ग्रोवर, 31 साल के है और पीजीडीएम ब्रसेल्स बेल्जियम से पढ़ाई की है। गुड़गांव सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के मुकेश पहलवान से होगा।
विज्ञापन
वर्धन यादव, बादशाहपुर
वर्धन 33 वर्षीय युवा राजनीतिज्ञ हैं, जिनकी राजनीति की शुरुआत 2009 में हुई, जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई का दामन थामा। 2010 में दिल्ली यूनिवर्सिटी का चुनाव लड़ने के बाद इस युवा नेता पर शीर्ष नेतृत्व की नजर पड़ी और उनका प्रवेश 2014 में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस में हुआ। 2014 से 2017 तक एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहते हुए वर्धन यादव ने कम समय में ही अपनी मेहनत और क्षमताओं से अन्य राज्यों में भी ख्याति प्राप्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वर्धन ने असम, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में एनएसयूआई के प्रभारी के रूप में पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मज़बूत करने का काम किया। 2021 से वर्तमान में, वर्धन कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई के सदस्य हैं और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। अब उन्हें बादशाहपुर सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबाला बीजेपी नेता राव नरबीर सिंह से होगा।