{"_id":"68e3e88b5f1b96afc9025ebd","slug":"congress-and-aap-vie-for-support-on-mcd-employees-strike-bjp-silent-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107587-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल पर कांग्रेस-आप में समर्थन की होड़, भाजपा खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल पर कांग्रेस-आप में समर्थन की होड़, भाजपा खामोश
विज्ञापन
आठवें दिन भी जारी रही एमटीएस/डीबीसी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के डीबीसी/सीएफडब्ल्यू (एमटीएस) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। सिविक सेंटर के बाहर बैठे इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आठ अक्तूबर को वे परिवारों समेत राजघाट से सचिवालय तक पैदल मार्च करेंगे और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से न्याय की गुहार लगाएंगे।
हड़ताल पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दल कर्मचारियों के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, पूर्व मेयर महेश खींची, पूर्व डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज सहित 20 पार्षदों ने धरना स्थल पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया। वहीं कांग्रेस पार्षद दल की नेता नाजिया दानिश भी कर्मचारियों से मिलने पहुंचीं और उनकी मांगों को जायज बताया।
अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। आठ दिनों से फॉगिंग और टैंक चेकिंग बंद है, लेकिन मेयर को कोई चिंता नहीं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के केस बढ़ रहे हैं। भाजपा सिर्फ सत्ता के झगड़ों में उलझी है। दिल्ली की जनता और कर्मचारी दोनों भगवान भरोसे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। एमसीडी में किसी एमटीएस की सैलरी 16 हजार है, किसी की 20 हजार और किसी की 26 हजार है। यह असमानता खत्म होनी चाहिए।
वहीं कांग्रेस नेता नाजिया दानिश ने भी हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। भाजपा सरकार ने 25-30 साल से जनता की सेवा कर रहे कर्मचारियों को अपमानित किया है। कांग्रेस इनकी लड़ाई में उनके साथ है।
उधर, भाजपा नेता इस पूरे विवाद पर चुप्पी साधे हुए हैं। एमसीडी प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान या बातचीत का संकेत नहीं दिया गया है।