फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong worker vandalizes Railway Minister's nameplate outside his residence

रेल बजट का विरोध, रेल मंत्री के आवास पर तोड़फोड़

Tue, 08 Jul 2014 05:38 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
Cong worker vandalizes Railway Minister's nameplate outside his residence

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के हल्ला बोल आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने रेल बजट पेश होने के बाद रेलमंत्री के एक त्यागराज मार्ग स्थित निवास पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने रेलमंत्री के आवास के मेन गेट पर लगी नेमप्लेट उतारकर पैरों तले रौंदी।

इस बीच कांग्रेसियों ने रेल बजट पेश करके घर लौटे रेलमंत्री की कार रोक कर जमकर हंगामा किया। पुलिस को उनको हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

'धक्का-मुक्की में टूटी नेमप्लेट'

Cong worker vandalizes Railway Minister's nameplate outside his residence

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने बढ़ा हुआ रेल किराया वापस लेने की मांग की थी, लेकिन उन्हें अनसुना किया गया। वे शांतिपूर्वक तरीके विरोध करने गए थे।

नेमप्लेट उतारने के मामले में उन्होंने कहा कि वो धक्का-मुक्की में हो गया होगा। उन्होंने वहां पहुंचते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को रेल मंत्री की गाड़ी के आगे से हटने के लिए कह दिया था।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ओनिका मेहरोत्रा, दिनेश्वर त्यागी, अमित मलिक, विधायक  हारून यूसुफ, प्रमोद कुमार, हरिकिशन जिंदल आदि मौजूद रहे। रेलमंत्री के घर की तरफ जाने से पहले सभी नेताओं ने प्रदेश दफ्तर में रणनीति बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब रेल बेचने की तैयारी

Cong worker vandalizes Railway Minister's nameplate outside his residence

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि एनडीए सरकार जब पहले केंद्र में आई थी तो सरकारी होटल प्राइवेट हाथों में दे दिए गए या यूं कहें कि बेच दिए।

अब बजट में रेलवे में एफडीआई व निजीकरण की बातें सामने आई हैं। ऐसा न हो कि रेलवे जैसी राष्ट्रीय संपत्ति निजी हाथ में चली जाए। बजट में कुछ भी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed