फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong with aap in delhi

एक बार फिर AAP का साथ देगी कांग्रेस

Tue, 10 Mar 2015 02:17 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
Cong with aap in delhi

कांग्रेस ने सत्यमेव जयते, केवल सत्य ही बोलें की टोपी पहनने के साथ दिल्ली में गांधीगीरी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय मकान ने साफ किया है कि वो अंग्रेजी शासन था, यहां जनता की चुनी सरकार है तो फिर इनके साथ तो सहयोग बनता है।

विज्ञापन


अजय माकन ने कहा है कि स्वाइन फ्लू पर जागरूकता अभियान चलाकर केंद्र व राज्य सरकार का सहयोग करेंगे। कांग्रेस विपक्ष में है, लेकिन हम सिर्फ राजनीति नहीं करेंगे। हम सामाजिक उत्थान के कार्यक्रम में आगे बढ़कर सरकार के साथ भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभियान की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखेंगे और पूछेंगे कि सरकार को अगर लगता है कि इससे अच्छा कुछ कर सकते हैं तो बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को माकन ने लिखी चिट्ठी

Cong with aap in delhi

संवाददाता सम्मेलन में माकन ने बताया कि स्वाइन फ्लू जागरूकता कार्यक्रम 138 मेट्रो स्टेशन व बाजारों में चलाएंगे। बुधवार से अभियान शुरू होगा। तीन दिन अभियान चलेगा जिसमें सुबह 8-10 बजे व शाम को 5-7 बजे के बीच लोगों को पम्फलेट बांटकर जागरूक करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस की वेबसाइट स्वाइन फ्लू से संबंधित सरकारी वेबसाइट के लिंक भी देंगे।

सत्यमेव जयते महात्मा गांधी का नारा है, जो टोपी में लिखा है। इसका अर्थ होता है सत्य की जीत होती है। इसलिए टोपी की दूसरी तरफ केवल सत्य ही बोलें लिखा है। यह कार्यकर्ताओं को एहसास कराता रहेगा कि केवल सत्य ही बोलना चाहिए। टोपी कांग्रेस के लिए कोई नई नहीं है। मेरे दादा जी और तमाम स्वतंत्रता सेनानी सफेद टोपी पहनते थे। -अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस में शीला दीक्षित को बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलें

Cong with aap in delhi

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलों का बाजार गरम है। कांग्रेस मुख्यालय में चर्चा है कि शीला दीक्षित को पार्टी संगठन में राष्ट्रीय महासचिव की कुर्सी दी जा सकती है। साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभार भी दिए जाने की बातें पार्टी में खूब चल रही हैं।

दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी अजय माकन को देने के बाद शीला को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जगह देने की बात जोर पकड़ रही है। माकन शीला के विरोधी माने जाते हैं। पार्टी हलकों में संदेश जा रहा है कि शीला को दिल्ली की राजनीति से अलग करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने माकन को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अब दीक्षित को राष्ट्रीय संगठन में जगह देकर पार्टी इसकी भरपाई कर सकती है। गांधी परिवार से नजदीकियों के कारण भी शीला को कांग्रेस महासचिव की कुर्सी देने की चर्चा है।
शीला दिल्ली में 15 साल मुख्यमंत्री रहीं।

कुर्सी जाने के बाद हाईकमान ने उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया था। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद शीला को राज्यपाल की कुर्सी छोड़नी पड़ी। राहुल गांधी के छुट्टी से वापस आने के बाद पार्टी संगठन में फेरबदल की बात चल रही है। माना जा रहा है कि दीक्षित को महासचिव की कुर्सी देकर पार्टी ब्राह्मण कार्ड खेल सकती है। कांग्रेस संगठन में ब्राह्मण चेहरे के नाम पर जनार्दन द्विवेदी और मोतीलाल वोरा दो ही चेहरे हैं। दीक्षित को आगे कर पार्टी जातिगत समीकरण बैठा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed