फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong leader suicides in delhi

कांग्रेसी नेता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 04 Mar 2014 09:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
Cong leader suicides in delhi

बिंदापुर के विजय विहार एन ब्लॉक में रहने वाले कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेंद्र गुप्ता (50) ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उनके परिवार वालों ने फंदे से उतारकर उन्हें उपचार के लिए पास के गुप्ता नर्सिंग होम में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


महेंद्र गुप्ता सांसद महाबल मिश्रा के सहयोगी थे और उनके मीडिया का काम देखते थे। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: सटीक बैठा कांग्रेस का ये चुनावी दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महेंद्र गुप्ता सपरिवार विजय विहार में रहते थे। मंगलवार सुबह पुलिस को गुप्ता नर्सिंग होम से महेंद्र गुप्ता के खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बिंदापुर के थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और शव को कब्जे में कर लिया।

पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में पता चला कि घर के एक सदस्य ने उन्हें फांसी पर लटका हुआ देखा था। उस समय उनकी सांसें चल रही थी। परिवार वालों उन्हें तुरंत फंदा से उतारकर नर्सिंग होम पहुंचाया। पुलिस को उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पढ़ें: रॉ अफसर कांड से उठेगा पर्दा!

जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि जांच में पता चला है कि महेंद्र गुप्ता डिप्रेशन के शिकार थे और डिप्रेशन की दवा का सेवन कर रहे थे। साथ ही वह भूत प्रेत की बातें भी किया करते थे।


गौरतलब है कि महेंद्र गुप्ता पिछले 25 साल से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने इस बार उत्तम नगर विधान सभा से चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी पेश की थी।

पढ़ें: रोहित को राजनीतिक विरासत का भी बनाया वारिस

लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उनके सहयोगियों का कहना है कि महेंद्र गुप्ता काफी अरसे से पार्टी से टिकट की मांग कर चुके थे। फिलहाल वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed