फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong leader Sharda Rathaud may join BJP.

कभी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं शारदा राठौर

Fri, 29 Aug 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Aug 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cong leader Sharda Rathaud may join BJP.

फरीदाबाद में आयाराम-गयाराम की राजनीति से मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर का भी नाम जुड़ने वाला है। दो-तीन दिन में वह हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह भाजपा में एंट्री के लिए दिल्ली अशोका रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।
विज्ञापन


इसके बाद सियासी गलियारों में यह बात पुख्ता हो गई कि शारदा राठौर और कांग्रेस का रिश्ता अब अंतिम दौर में चल रहा है। उनकी बहन साधना राठौर ने फोन पर बातचीत में बताया कि अभी वह पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं। सिर्फ मीटिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय पहुंचने के बाद जब बल्लभगढ़ में उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी नेता से बात की गई तो उसके सुर भी बदले हुए थे। चर्चा यह है कि राठौर ने बल्लभगढ़ विधानसभा से पार्टी की टिकट मांगी है।

यदि उन्हें यहां से टिकट नहीं मिली तो वह पृथला से दांव आजमा सकती हैं। बल्लभगढ़ में इस समय भाजपा की टिकट के लिए मुख्य दावेदार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य मूलचंद शर्मा हैं। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा के रिश्तेदार हैं, लेकिन लगता है कि उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

दो दिन पहले एक दावेदार ने राठौर की भाजपा में आने की संभावना को देखते हुए विरोध में पुतला फूंक दिया था। इसके अलावा वहां उद्योगपति नरेंद्र गुप्ता भी लाइन में हैं। उल्लेखनीय है कि राठौर बल्लभगढ़ सीट पर 2005 से अब तक लगातार विधायक हैं। इस समय वह राज्य सरकार में मुख्य संसदीय सचिव हैं।

आचार संहिता तक सत्तासुख भोगने के बाद वह अब पाला बदलने की तैयारी में हैं। पूर्व मंत्री एसी चौधरी के भी भाजपा में जाने की चर्चा है। लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

कई पूर्व कांग्रेसी इनेलो में हुए शामिल
गुड़गांव में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन पूर्व कांग्रेसी नेता अपने कई समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हुए। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में उन्हें पार्टी में शामिल कराया गया।


लगातार चार बार पार्षद रहे शशि दुआ, पूर्व पार्षद ललित धींगड़ा, पूर्व पार्षद श्याम अदलखा, पूर्व पार्षद नीलम बालू, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ब्रह्मप्रकाश साहू ने इनेलो का दामन थाम लिया। इन सभी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी इनेलो में शामिल हुए। अभय सिंह चौटाला ने इन सभी का स्वागत किया। उन्होंने कह कि पार्टी उन्हें पूरा मान सम्मान देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed