फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   confusion in delhi on wo-wheelers, AAP ministers Also differences

दिल्ली में दुपहिया वाहनों पर भ्रम, AAP के मंत्रियों में भी मतभेद

Tue, 08 Dec 2015 02:56 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
confusion in delhi on wo-wheelers, AAP ministers Also differences

दिल्ली में सम-विषम नंबर के वाहनों के फार्मूले से दुपहिया वाहनों को मुक्ति मिल सकती है। ये संकेत प्रदूषण नियंत्रण के सिलसिले में बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा है कि रविवार को ट्रैफिक कम होता है तो उस दिन फार्मूला लागू नहीं होगा। सत्येंद्र जैन ने कहा कि सम-विषम फार्मूला सिर्फ प्राइवेट कार पर लागू होगा।
विज्ञापन


सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विषम नंबर की कार चलेगी तो मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सम नंबर की कार चलेगी। चाहे वो कार दिल्ली नंबर की हो या किसी अन्य राज्य के नंबर की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक दुपहिया वाहनों की बात है तो उस पर यह लागू नहीं होगा। हालांकि परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कार और दुपहिया दोनों तरह के प्राइवेट वाहनों पर नियम लागू होगा।

अभी कुछ भी फाइनल नहीं है

confusion in delhi on wo-wheelers, AAP ministers Also differences

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली बैठक में 4 दिसंबर को सरकार ने इस सिलसिले में घोषणा तो कर दी थी मगर वैकल्पिक व्यवस्था की दिक्कत पर सवाल उठ रहे हैं।


यही वजह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि दिक्कत होगी तो फैसला वापस ले लेंगे। अब सत्येंद्र जैन के दुपहिया वाहनों को छूट वाले बयान से यह माना जा रहा है कि दिक्कत थोड़ी कम हो जाएगी। दिल्ली में 56 लाख दुपहिया और 27 लाख कारें रजिस्टर्ड हैं।

इधर दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेन्द्र शर्मा का कहना है कि कई तरह के सुझाव आ रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री हाई पावर कमेटी की मीटिंग ले रहे हैं। जब तक प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट के सामने न लाया जाए, तब तक कुछ फाइनल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed