फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conflict in between congress in haryana.

महिला के बहाने सड़क पर आई हुड्डा-तंवर की ‘लड़ाई’

Fri, 19 Sep 2014 07:14 AM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 07:14 AM IST
विज्ञापन
Conflict in between congress in haryana.

कांग्रेस से टिकट न मिलते देखकर मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष के बीच अंदरखाने चल रही कलह को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर उछाल दिया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि सीएम को तंवर से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि उनके खिलाफ बड़ी राजनीतिक साजिश हो रही है। सूत्रों का कहना है कि अपने लिए मुश्किल बन रहे अशोक तंवर के खिलाफ बिगल बजाने के लिए शारदा राठौर को मुख्यमंत्री ने आगे कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चाहते हैं कि शारदा को टिकट मिले इसलिए उन्होंने भारी विरोध के बावजूद अपने सांसद पुत्र को राठौर के कार्यालय पर भेजा, लेकिन तंवर ऐसा नहीं चाहते। ऐसे में अब शारदा मुख्यमंत्री की तारीफ और तंवर पर आरोपों की बौंछार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राठौर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में बन नहीं रही है। दोनों में कुछ मसलों पर जबरदस्त खींचतान चल रही है। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री के साथ भी अपने वैचारिक मतभेदों को सार्वजनिक कर रहे हैं तो उन्हें परोक्ष रूप से भी चुनौती दे रहे हैं।

'पार्टी की हार सुनिश्चित करना चाहते हैं प्रदेश अध्यक्ष'

Conflict in between congress in haryana.

शारदा का कहना है कि उन्हें ‘विश्वस्त सूत्रों’ से पता चला है कि प्रदेश अध्यक्ष कमजोर प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाकर पार्टी की हार सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि इसका ठीकरा मुख्यमंत्री के सिर फूटे और प्रदेश अध्यक्ष को भविष्य में अपनी राजनीति चमकाने का मौका मिले।

वह परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री को ललकार रहे हैं। कह रहे हैं कि चुनाव बाद विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का काम केंद्रीय चुनाव समीति का है न कि प्रदेश अध्यक्ष का। वह तो सिर्फ अपनी राय दे सकते हैं। हैरानी इस बात की है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ऐसी स्तरहीन बयानबाजी पर लगाम नहीं लगा रहा है।

नौकरी लगाने में हुआ भेदभाव
शारदा ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में नौकरियों के मामले में भेदभाव हुआ। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नौकरियों में अनदेखी की वजह से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन बनाया था। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सम्मान दिलाने का वायदा करके फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed