{"_id":"5704faad4f1c1b4e55c810ce","slug":"conference-on-fasal-bima-yojna-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर किसान सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर किसान सम्मेलन का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Apr 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
आगजनी से हुआ था 15 करोड़ का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर आधारित एक दिवसीय किसान सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें जिले के करीब 500 कृषकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राव अभय सिंह रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराना चाहिए। किसान अच्छी खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से भी बातचीत करें।
विज्ञापन
इस मौके पर 16 विभिन्न कंपनियों, कृषक व महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। पूसा संस्थान के संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. जेपी शर्मा ने किसानों से आह्वान किया कि फसलों के उत्पादन के साथ ही अपने उत्पाद को बाजार से जोड़कर अधिक मुनाफा अर्जित करने के तरीके अपनाएं। पूसा संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह ने किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अवनी कुमार ने किसानों को संरक्षित खेती अपनाकर कम पानी व लागत से अधिक पैदावार लेने की तकनीक बताई। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार ने किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में किसानों को बताया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक समिति सदस्य ईश्वर सिंह यादव, किसान क्लब के अध्यक्ष राव मानसिंह, गांव शिकोहपुर के सरपंच लखन सिंह, गुड़गांव जिला परिषद के पार्षद व अन्य गांवों के पंच-सरपंच समेत विभिन्न बीमा कंपनियों के सलाहकार उपस्थित रहे।