फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   conductor suspended after not taking Coin of 10 rupees from passenger

यात्री से 10 रुपये का सिक्का न लेने पर गुरुगमन का कंडक्टर निलंबित

Fri, 02 Aug 2019 04:13 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Aug 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
conductor suspended after not taking Coin of 10 rupees from passenger
फाइल फोटो
गुरुगमन में सफर करने वाले यात्री से किराए में 10 रुपये का सिक्का न लेने वाले कंडक्टर को गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आई शिकायत के बाद की है। 
विज्ञापन


जीएमसीबीएल के रूट नंबर 134 (इफ्को चौक से मानेसर) पर मंगलवार को गणेश यात्रा कर रहे थे। यात्रा की टिकट लेने के लिए गणेश ने कंडक्टर को 10 रुपये का सिक्का दिया, लेकिन कंडक्टर ने सिक्का लेने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


इस पर दोनों में काफी बहस भी हुई। गणेश ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए जीएमसीबीएल के आला अधिकारियों को इसकी शिकायत भी दी। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने संबंधित कंडक्टर पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कंडक्टर को तुरंत प्रभाव से ऑफ रूट कर दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे कंडक्टर को लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी कंडक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह यात्रियों से सिक्के लेने में गुरेज न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed