{"_id":"5d436b1d8ebc3e6cd666e00c","slug":"conductor-suspended-after-not-taking-coin-of-10-rupees-from-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री से 10 रुपये का सिक्का न लेने पर गुरुगमन का कंडक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री से 10 रुपये का सिक्का न लेने पर गुरुगमन का कंडक्टर निलंबित
Fri, 02 Aug 2019 04:13 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुगमन में सफर करने वाले यात्री से किराए में 10 रुपये का सिक्का न लेने वाले कंडक्टर को गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आई शिकायत के बाद की है।
जीएमसीबीएल के रूट नंबर 134 (इफ्को चौक से मानेसर) पर मंगलवार को गणेश यात्रा कर रहे थे। यात्रा की टिकट लेने के लिए गणेश ने कंडक्टर को 10 रुपये का सिक्का दिया, लेकिन कंडक्टर ने सिक्का लेने से मना कर दिया।
इस पर दोनों में काफी बहस भी हुई। गणेश ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए जीएमसीबीएल के आला अधिकारियों को इसकी शिकायत भी दी। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने संबंधित कंडक्टर पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कंडक्टर को तुरंत प्रभाव से ऑफ रूट कर दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे कंडक्टर को लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी कंडक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह यात्रियों से सिक्के लेने में गुरेज न करें।