फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Condoms vending machine theft in gurgaon

गुड़गांव में कंडोम बांटने वाली मशीनें चोरी

Fri, 27 Jun 2014 07:18 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 07:18 AM IST
विज्ञापन
Condoms vending machine theft in gurgaon

गुड़गांव में केंद्रीय परिवार नियोजन एवं कल्याण विभाग शहर पर ध्यान नहीं दे रहा है। परिवार नियोजन के लिए जरूरी कंडोम की आपूर्ति साइबर सिटी में बहुत कम है। इस बात की तस्दीक आंकड़े करते हैं। गुड़गांव जैसे बड़े शहर के लिए महज 15 हजार कंडोम पूरे साल के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जाते हैं।

विज्ञापन


जिस अनुपात में गुड़गांव में मुफ्त कंडोम की मांग है। उतनी आपूर्ति नहीं हो पाती है। शहर में प्रवासी मजदूर और गरीब-मध्यम तबके के लिए कंडोम पीएचसी और सीएचसी पर तैनात हेल्थ वर्कर के जरिए पहचान कर घर-घर दी जा रही है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिशभनोई के मुताबिक लोगों में जागरूकता की वजह से गर्भ-निरोधक चीजों की मांग में इजाफा हुआ है। मुफ्त कंडोम का कोटा बढ़ाने की जरूरत है। वेंडिग मशीन बजट नहीं होने से बंद कर दी गई है। 2013 में केंद्रीय परिवार नियोजन विभाग ने इसे उच्च रिस्क वाले क्षेत्र से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग मशीन प्रक्रिया हो गई बंद

Condoms vending machine theft in gurgaon

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नाको (नैशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेश) के सहयोग से शहर में कंडोम वेंडिंग मशीनों के जरिए लोगों को आसानी से कंडोम उपलब्ध करवाने की योजना 2006 में शुरू की गई थी। उस समय दो चरणों में करीब 90 वेंडिंग मशीनें लगाई गई थी। लेकिन इनमें अधिकतर चोरी हो गईं।

लोगों की कंडोम तक पहुंच को आसान बनाने के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, रेस्टोरेंटों, बस स्टॉपों, सिनेमा घरों, रेड लाइट क्षेत्रों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यह मशीनें लगाई गईं थी।

लेकिन देखरेख व अन्य अनिमितताओं के चलते यह योजना कुछ ही सालों में दम तोड़ गई। 2011 में वेंडिंग मशीन के जरिए कंडोम बांटने की योजना केंद्र सरकार ने ही बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed